फतेहपुर(आरएनएस )। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्र्तगत अधेड़ सहित महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम बरमतपुर गांव निवासी भिखारी का लाल का 48 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार ने घरेलू कलह के चलते घर में उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब घर के सभी लोग गहरी नींद सो रहे थे। इसी प्रकार ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी रमाकान्त की 26 वर्षीय पत्नी शिवदेवी ने पति से कहासुनी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

