बीजापुर, 10 जून (आरएनएस)। कलेक्टर विश्वदीप के निर्देशानुसार खरीफ सीजन 2026 के लिए जिले की सहकारी समितियों में उन्नत प्रमाणित बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। किसानों को खेती के लिए आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराने हेतु समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक और बीज का भंडारण किया गया है तथा वितरण कार्य निरंतर जारी है।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में उर्वरक की कुल मांग 4665 मीट्रिक टन है, जिसके विरुद्ध अब तक 2296.095 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया जा चुका है। समितियों में यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसानों को डीएपी के विकल्प के रूप में एसएसपी, 20:20:0:13 तथा नैनो डीएपी के उपयोग की भी सलाह दी जा रही है। वहीं नाइट्रोजन की पूर्ति के लिए नैनो यूरिया के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसी प्रकार जिले में बीज की कुल मांग 11,994 क्विंटल है, जिसके विरुद्ध 6,239.30 क्विंटल बीज का भंडारण सहकारी समितियों में किया जा चुका है। किसानों को आवश्यकतानुसार बीजों का वितरण लगातार किया जा रहा है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

