देहरादून,10 जून(आरएनएस)। कैंट विधायक सविता कपूर ने बुधवार को विधानसभा के वार्ड संख्या 40 सीमाद्वार शास्त्रीनगर फेस 2 स्थित सनराइज वाली गली में लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या समाधान के लिए विधायक निधि से सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने कहा कि लंबे समय से खराब स्थिति में पड़ी इस सड़क निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा में सड़क, पेयजल, जल निकासी एवं अन्य जनहित से जुड़े विकास कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं।
जनता की आवश्यकताओं और समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद विनोद रावत, कमल गोरख, गोविंद सिंह, प्रेम बल्लभ पंत, देव सिंह पटवाल, पंडित संतोष खंडूड़ी, पवन सिंह बिष्ट, कृष्णा सिंह, नरेश कुमार आदि क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक का आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

