नई दिल्ली, 10 जून (आरएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश में हुए बदलावों को रेखांकित करते हुए कहा है कि भारत ने नीतिगत गतिरोध और भ्रष्टाचार के दौर से निकलकर विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि 10 जून 2026 को प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 4,399 दिन पूरे कर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
अपने लेख में गोयल ने कहा कि वर्ष 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में आई, तब देश आर्थिक सुस्ती, भ्रष्टाचार और नीतिगत अस्थिरता जैसी चुनौतियों से जूझ रहा था। पिछले एक दशक में सरकार ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर देने तथा बुनियादी ढांचे के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने 81 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया, 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले और 16 करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाया। वहीं, आयुषमान भारत के तहत करोड़ों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।
लेख में महिला सशक्तिकरण को मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल करते हुए कहा गया है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ और प्रधान मंत्री उज्जवल योजना के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओÓ और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियमÓ जैसी पहलें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में सहायक बनी हैं।
किसानों के लिए सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए गोयल ने कहा कि प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 4.28 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को दी जा चुकी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।
युवाओं के लिए ‘मेक इन इंडियाÓ, ‘स्टार्टअप इंडियाÓ और कौशल विकास कार्यक्रमों को रोजगार और उद्यमिता का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि इन पहलों ने भारत में नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मजबूत किया है। डिजिटल भुगतान, जीएसटी और कारोबारी सुधारों ने भी अर्थव्यवस्था को गति दी है।
बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए गोयल ने कहा कि 2014 में जहां देश में 74 सक्रिय हवाई अड्डे थे, वहीं अब उनकी संख्या 160 से अधिक हो गई है। रेलवे विद्युतीकरण, एक्सप्रेस-वे और बुलेट ट्रेन परियोजनाओं ने भी देश के विकास को नई दिशा दी है।
गोयल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अब वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारतÓ के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है, जिसमें गरीबों के कल्याण, किसानों की समृद्धि, मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं और युवाओं के अवसरों को केंद्र में रखा गया है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

