रुड़की,10 जून(आरएनएस)। अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के अनुपालन में अग्निशमन विभाग द्वारा कस्बा एवं आसपास के क्षेत्रों में होटल, रेस्टोरेंट तथा अन्य जनसहभागिता वाले संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संस्थानों के प्रबंधकों को अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए। बुधवार को अग्निशमन अधिकारी सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में फायर स्टेशन भगवानपुर की टीम ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत हॉलीडे इन गेस्ट हाउस, सिकंदरपुर भैंसवाल सहित भगवानपुर एवं आसपास स्थित विभिन्न होटल एवं गेस्ट हाउसों का अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से गहन निरीक्षण किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

