० पुराने विवाद पर लड़ाई झगड़ा: महिला कमांडो टीम के सामने बहसबाजी,
० शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए, पुलिस की सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
० महिला कमांडो टीम की मौजूदगी में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
जांजगीर चांपा, 10 जून (आरएनएस)। जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोरा में दिनांक 09.06.2026 को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर पहुंची महिला कमांडो टीम एवं पुलिस बल के सामने आरोपियों द्वारा बहसबाजी और हंगामा किया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना नवागढ़ पुलिस ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए 01. कुँवर पटेल (52) और महावीर पटेल (55) को गिरफ्तार कर वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

