नई दिल्ली 11 June (rns) । अमेरिकी हमले में ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाज ‘सेटेबेलो’ पर हुए हमले में दो भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि एक अभी लापता है। भारत इस प्रकरण पर अपनी गहरी चिंता व आपत्तियों से एक दिन पहले ही अमेरिकी दूतावास में कार्यवाहक राजदत को तलब कर अवगत कर दिया है।
अब संयुक्त राष्ट्र में भी भारत में पश्चिम एशिया संकट के बाद लगातार कारोबारी जहाजों पर हो रहे हमले का मुद्दा उठाया है। दो दिन पहले भी एक तेल टैंकर पर अमेरिकी हमले के बाद तकरीबन दो दर्जन भारतीय मूल के नाविकों की जान पर बन आई थी। बाद में इन्हें ओमान सरकार की कोशिशों से बचाया गया।
सीमैन यूनियन ऑफ इंडिया (एफएसयूआइ) की तरफ से बताया गया है कि मंगलवार को अमेरिका की तरफ से किये गये हमले में मारे गए नाविकों के नाम आदित्य शर्मा (डेक कैडेट) और शिवानंद चौरसिया (इंजन फिटर) हैं। लापता नाविक का नाम पटनाला सुरेश (चीफ इंजीनियर) की भी मौत की पुष्टि हो गई है

