नई दिल्ली 11 June (Rns) । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में गुरुवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में पार्टी के महासचिवों, राज्य प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की एक बेहद महत्वपूर्ण आपात बैठक हुई। इस बैठक में राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा और जयराम रमेश सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
विपक्ष को एकजुट रखने और दल-बदल रोकने पर मंथन
बैठक में मुख्य रूप से विपक्षी एकता को मजबूत बनाए रखने पर चर्चा हुई। ऐसी अटकलें हैं कि टीएमसी के कुछ सांसद लोकसभा में अपना एक अलग गुट बनाकर बीजेपी सरकार की प्राथमिकताओं का समर्थन कर सकते हैं। इस संभावित फूट को देखते हुए कांग्रेस ने ‘इंडिया गठबंधन’ की एकजुटता को बनाए रखने के उपायों पर गहराई से विचार किया। साथ ही, पार्टी के बड़े नेताओं ने विभिन्न राज्यों में नए सहयोगी दलों के साथ तालमेल बढ़ाने और गठबंधन का दायरा और बड़ा करने की रणनीति पर भी मंथन किया।
बैठक के दौरान बीजेपी सरकार द्वारा अपने केंद्र में 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे प्रचार अभियान का मुकाबला करने पर रणनीति बनी। इसके अलावा, पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का सबसे लंबे समय तक पद पर रहने का रिकॉर्ड तोड़ने से जुड़े राजनीतिक विमर्श का जवाब देने की योजना पर भी बात हुई। कांग्रेस इसके खिलाफ देशभर में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, विदेशी नीति और सरकारी संस्थाओं के कथित दुरुपयोग जैसे बड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी

