मेरठ 11 जून (आरएनएस )। जानी थाना क्षेत्र में 28 मई को भोले की झाल में डूब कर हुई किशोर की मौत को हत्या बताते हुए बृहस्पतिवार को परिजनों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा कर दिया। परिजनों ने किशोर के दोस्तों पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए घटना की जांच की मांग उठाई।
जानी थाना क्षेत्र निवासी कनिष्का अपने परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। कनिष्का ने बताया कि बीती 28 मई को उसके छोटे भाई वंश को उसके दोस्त हर्ष और सुमित स्विमिंग पूल में नहाने का बहाना करके घर से ले गए थे।
इसके बाद शाम करीब 6:00 बजे परिजनों को सूचना मिली कि वंश की भोले की झाल पर चार फीट गहरे बंबे में डूब कर मौत हो गई है। परिजन जब सुभारती पहुंचे तो सुमित और हर्ष वहां मौजूद थे। जबकि वंश के शव पर पूरे कपड़े थे।
परिजनों का कहना है कि वंश ने साइकिल के लिए 10 हजार रुपए जोड़े थे, जो उसके पास थे। इन्हीं रुपए के लिए हर्ष और सुमित ने वंश की हत्या कर दी। पीडि़तों ने पूरी घटना की जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

