फलता 11 जून (आरएनएस)। सिर्फ फलता ही नहीं बर पूरे बंगाल में आज तब हड़कंप मच गया और लोगों ने मीडिया में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं फलता विधानसभा क्षेत्र से पूर्व उम्मीदवार जहांगीर खान को हाफ पैंट में घुमाया गया और पुलिस ने उसकी परेड निकाली। जबरन वसूली और अन्य आपराधिक मामलों में गिरफ्तार व तृणमूल के पुष्पा अर्थात जहांगीर को पुलिस जांच के सिलसिले में उनके क्षेत्र फलता ले गई। इस दौरान उन्हें हाफ-पैंट में इलाके में घुमाए जाने का दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। पुलिस द्वारा घटनास्थलों का निरीक्षण कराए जाने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। जहांगीर खान के खिलाफ जबरन वसूली, धमकी और अन्य आरोपों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं, जबकि घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। भारत नेपाल बॉर्डर इलाके से गिरफ्तार जहांगीर ने 2026 का विधानसभा चुनाव फालता सीट से लड़ा था। चुनाव के दौरान हुई गड़बडिय़ों के कारण यहां 21 मई को दोबारा वोटिंग हुई थी। दोबारा चुनाव से 48 घंटे पहले ही जहांगीर ने मैदान छोड़ दिया था और कहा था कि वे चुनाव से अपना नाम वापस ले रहे हैं। 24 मई को आए नतीजे में जहांगीर की हार हुई। इसके बाद से जहांगीर लगभग गायब ही रहे। उन्हें न तो घर पर देखा गया और न ही पार्टी कार्यालय में। जहांगीर खान ने चुनाव प्रचार के दौरान खुद को फिल्म ‘पुष्पाÓ के किरदार की तरह पेश किया था। उन्होंने कई बार फिल्म का चर्चित डायलॉग ‘पुष्पा झुकेगा नहीं सालाÓ भी बोला था। उन्होंने खुद को इलाके के ऐसे मजबूत नेता के रूप में पेश किया, जो किसी दबाव के सामने नहीं झुकेगा। मई 2026 में जहांगीर ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी और गिरफ्तारी से संरक्षण मांगा था। उनका आरोप था कि उनके खिलाफ लगातार कई आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जहांगीर के खिलाफ 2019 में दर्ज एक मामले में और फालता री-पोल से पहले हाईकोर्ट ने सिक्योरिटी दी थी, लेकिन 26 मई को सभी सुरक्षा वापस ले ली गई थीं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

