व्यापारी नेता जयदीप और भाजपा जिला मंत्री गुरदीप सिंह ने किया भव्य स्वागत
बाराबंकी 11 जून (आरएनएस )। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यसभा सांसद एवं पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश बृज लाल का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह सिद्धू ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गुरूवार को राज्यसभा सांसद एवं पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश बृज लाल व्यापारियों से संवाद करने राजकमल रोड स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह सिद्धू के आवास पहुंचे। जहां भाजपा नेता एवं जिला मंत्री गुरदीप सिंह सिद्धू ने सैकड़ों समर्थकों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात व्यापार संगठन की पूरी जिला इकाई से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने व्यापारियों से जिले की समस्याओं एवं विकास के मुद्दों को सुना। इस दौरान वार्ता में प्रमुख विषय जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर की तैनाती की माँग रखी गई। वहीं व्यापारियों को मुद्रा लोन मिलने में हो रही दिक्कतों का मुद्दा भी उठाया गया। सांसद बृज लाल ने व्यपारियों की तमाम समस्याओं को संसद में उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में जिला महामंत्री भूपेंद्र शुक्ला, वीरेंद्र वर्मा, अमित सचदेवा, जन्मेजय गुप्ता रामू, मोनू त्रिवेदी, मुकेश त्रिवेदी, अमरेश शुक्ला, ऋषि कालरा, अजय गुप्ता अन्य जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

