अयोध्या। काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की 129वीं जयंती पर अधिवक्ताओं, राजनीतिक दलों एवं पत्रकारों ने कचहरी स्थित शहीद उद्यान परिसर में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन कर उन्हें याद किया। वहीं पर स्थापित ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान और राजेंद्र लहरी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत अयोध्या के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म 11 जून 1897 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हुआ था उन्होंने देश की आजादी के लिए हिंदुस्तान पब्लिक संगठन की स्थापना में मुख्य भूमिका निभाई बिस्मिल ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जंग छेडऩे के लिए 9 अगस्त 1925 को प्रसिद्ध काकोरी ट्रेन डकैती को अंजाम दिया था भाजपा नेता दिनेश जायसवाल ने कहा कि ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला देने वाले एक बेहतरीन लेखक जिन्होंने सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है जैसी अमर पंक्तियों को जन-जन तक पहुंचाया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रताप सिंह ने नमन करते कहां की राम प्रसाद बिस्मिल जैसे क्रांतिकारी आत्मसात कर उनसे प्रेरणा लेते रहना चाहिए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश वैद ,वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता कृष्णकांत गुप्ता, शासकीय अधिवक्ता श्रीधर मिश्र, हरजीत सलूजा, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय वर्मा, जगन्नाथ पांडे, अधिवक्ता चंद्र मौली सिंह ,अधिवक्ता आरपी पांडे , प्रदीप शुक्ला, कुंवर अजय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

