बीजापुर,11 जून (आरएनएस)। बीजापुर नगरपालिका के शांति नगर वार्ड में जल संकट की समस्या को लेकर वार्डवासियों द्वारा मंगलवार को नगरपालिका में ज्ञापन सौंपा गया था। नागरिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगरीय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और मंगलवार को ही जल शोधन संयंत्र में खराब हुई मोटर की मरम्मत कराई।मोटर की मरम्मत पूरी होने के बाद शांति नगर वार्ड में नियमित जल आपूर्ति पुन: शुरू कर दी गई है, जिससे वार्डवासियों को राहत मिली है। नगरपालिका प्रशासन ने बताया कि पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।नगरपालिका बीजापुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) बंशीलाल नुरुटी ने जानकारी देते हुए बताया कि जल शोधन संयंत्र की मोटर सुधार कार्य के बाद अब शांति नगर वार्ड में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति की जा रही है तथा नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

