सुकमा,11 जून (आरएनएस)। जवाहर उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में अनुसूचित जनजाति तथा अनुसुचित जाति वर्ग के धात्र-छात्राओं हेतु चयन परीक्षा में सम्मिलित होने के लिये पात्र विद्यार्थियों के द्वारा जिनका 4थीं की अंकसूची सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पालक का आय प्रमाण पत्र, आयकरदाता नहीं होने का प्रमाण-पत्र, संस्था का ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने का प्रमाण-पत्र अपने शाखा में 20 जून 2026 दिन शनिवार तक जमा कर सकते है। चयन परीक्षा 05 जुलाई 2026 रविवार को समय दोपहर 12 से 02 बजे तक जिला मुख्यालय सुकमा के परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक पालक, विद्यार्थी गण अपने विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यलय से सम्पर्क कर योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुकमा में सम्पर्क कर सकते है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

