राजनांदगांव, 11 जून (आरएनएस)। जिले के बागनदी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने एक बदमाश के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केसरीनंदन नायक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में बागनदी निवासी रहमान खान (47 वर्ष) द्वारा विवाद कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग किए जाने तथा अप्रिय घटना होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय छुरिया में पेश किया, जहां से उसे प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक भागवत ध्रुवे, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, राजपाल टंडन और खेमसिंह ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

