जबलपुर। आम लोगों की सुरक्षा हेतु पैट्रोलिंग वाहनों की व्यवस्था के उद्देश्य से कॉरपोरेट सोशल रिस्पोंसबिलिटी के तहत आयुध निर्माणी खमरिया द्वारा जबलपुर पुलिस को प्रदान किये गये 2 महेन्द्रा बुलेरो एवं 8 हॉण्डा एक्टिवा वाहन
आयुध निर्माणी खमरिया जबलपुर, म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड, पूणे की ईकाई द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पोंसबिलिटी (सी.एस.आर.) 2025-26 के तहत जिला जबलपुर में महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों, आम लोगों एवं समाज के वरिष्ठजनों की सुरक्षा हेतु पैट्रोलिंग वाहनों की व्यवस्था के उद्देश्य से 2 महेन्द्रा बुलेरो एवं 8 हॉण्डा एक्टिवा वाहन जबलपुर पुलिस को प्रदान किये गये।
पुलिस कन्ट्रोल रूम में एक सादे समारोह में आयुध निर्माणी खमरिया के मुख्य महाप्रबंधक शैलेश वगेरवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को 2 महेन्द्रा बुलेरो एवं 8 हॉण्डा एक्टिवा वाहन जबलपुर पुलिस हेतु सौंपा गया।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा वाहन प्राप्त करते हुये आयुध निर्माणी खमरिया का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आयुध निर्माणी खमरिया जबलपुर के, जनरल मैनेजर अशोक कुमार मीना, सीनियर मैनेजर अविनाश शंकर एवं अन्य अधिकारी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष साहू, नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री उदयभान बागरी, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.एस. गोठरिया, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक हेमंत, तथा रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

