देहरादून,11 जून(आरएनएस)। आयुर्वेद विभाग में आईएएस के बजाय अपने ही संवर्ग के डॉक्टर को निदेशक बनाने समेत कई लंबित मांगों को लेकर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों का आंदोलन और तेज हो गया है। गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी प्रदेश भर के आयुर्वेद डॉक्टरों ने बांह पर काली पट्टी (फीती) बांधकर चिकित्सा कार्य किया और शासन के रवैये पर विरोध जताया।आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज कोहली और महासचिव डॉ. हरदेव सिंह रावत ने बताया कि डॉक्टर लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर उनकी लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे डॉक्टरों में भारी आक्रोश है। डॉक्टरों ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया, तो 15 जून से पूरे उत्तराखंड में आयुर्वेद डॉक्टर सामूहिक कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

