० छत्तीसगढ़ शासन फिल्म को टैक्स फ्री करें
रायपुर, 12 जून (आरएनएस)। विगत दिनों भारत भाग्य विधाता फिल्म की अभिनेत्री एवं मंडी लोकसभा की सांसद कंगना रनौत अपनी फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रीमियर शो के लिए जोरा माल आई हुई थी। उनके फिल्म का प्रोमो छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के उपस्थिति में रिलीज हुआ। उक्त फिल्म 26.11 में मुंबई में हुई आतंकवादी घटनाओं पर आधारित है। आतंकवादियों ने जिस तरीके से मुंबई में बम ब्लास्ट करके दहशत फैलाई उस पर नर्स की भूमिका में कंगना की भूमिका बेहद प्रभावी है। उक्त विचार जोरा माल में आयोजित फिल्म की दर्शक रोहणी पुरम निवासी रोली शुक्ला ने व्यक्त किया । रोली ने बताया कि फिल्म बेहद प्रभावशाली है। उक्त फिल्म दिल्ली शासन द्वारा टैक्स फ्री की गई है। उन्होंने छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार से भारत भाग्य विधाता फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की मांग की है। ताकि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के आम लोगों को पता चले की। आतंकवादियों ने मुंबई को नष्ट करने में कैसा षडयंत्र रचा था।
शर्मा
०००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

