कांकेर, 12 जून (आरएनएस)। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय भानुप्रतापपुर में एक्सटेंशन रिफॉम्र्स ‘आत्माÓ योजनांतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में एक्सटेंशन रिफॉम्र्स ‘आत्माÓ योजनांतर्गत घटक प्रशिक्षण राज्य के बाहर एवं राज्य के अंदर, जिले के अंदर प्रशिक्षण तथा शैक्षणिक भ्रमण राज्य के बाहर एवं राज्य के अंदर, जिले के अंदर शैक्षणिक भ्रमण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2026-27 कृषि एवं संवर्गीय विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी, प्रदर्शन, खरीफ फार्म स्कूल, किसान संगोष्ठी, खाद्य सुरक्षा समूह, कृषक अभिरूचि समूह एवं विकासखण्ड, जिला एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार पर चर्चा कर सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित कर अनुमोदन लिया गया।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

