नई दिल्ली ,13 जून ,। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले आकाश दीप की शादी तय हो गई है, जिसके चलते उनके पैतृक गांव बड्डी में खुशी और उत्साह का माहौल है। पूरा गांव इस समय शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है।
शादी के पारंपरिक कार्यक्रम 21 जून से गांव में शुरू होंगे। 21 जून को तिलक समारोह होगा, इसके बाद 22 जून को मेहंदी और 23 जून को हल्दी की रस्में निभाई जाएंगी। इन सभी आयोजनों में परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भागीदारी रहेगी। गांव में घरों और गलियों को सजाया जा रहा है और माहौल पूरी तरह उत्सवमय है।
इसके बाद 24 जून को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित एक फाइव स्टार होटल में शादी समारोह आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में खेल, राजनीति और प्रशासन जगत से कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। हाल ही में आकाश दीप ने बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात कर उन्हें शादी का निमंत्रण भी दिया था।
आकाश दीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज डेहरी के मानिकपुर गांव की रहने वाली हैं। वह अमित कुमार सिंह और रेणु सिंह की पुत्री हैं। जानकारी के अनुसार, यह विवाह दोनों परिवारों की सहमति से तय एक पारंपरिक अरेंज मैरिज है। अक्षिता ने ‘बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसराÓ (क्चढ्ढञ्ज रूद्गह्यह्म्ड्ड) से बीसीए और एमसीए की पढ़ाई की है। उन्हें कॉलेज की ओर से नौकरी का प्रस्ताव भी मिला था, लेकिन उन्होंने फिलहाल शादी की तैयारियों के चलते उसे स्वीकार नहीं किया।
आकाश दीप भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं। आईपीएल में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च), कोलकाता नाइट राइडर्स (्य्यक्र) और लखनऊ सुपर जायंट्स (रुस्त्र) जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अब तक 10 टेस्ट मैचों में 28 विकेट लिए हैं, जिसमें एक बार पांच विकेट हॉल और एक बार दस विकेट हॉल शामिल है। वह अभी तक वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

