नईदिल्ली,13 जून(आरएनएस)। विदेश मंत्रालय ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि ओमान की खाड़ी में एक और जहाज लियाकी फ्रीडम पर हमला हुआ है। मंत्रालय ने पुष्टि की कि जहाज पर सवार सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। दरअसल, सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज एमटी लियाकी फ्रीडम पर हमला हुआ है, जिसमें 4 नाविकों की मौत हो गई है।
विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा, हमने लियाकी फ्रीडम नामक जहाज के मास्टर से बात की है, जिन्होंने पुष्टि की है कि सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और रिपोर्ट की गई जानकारी झूठी है। वहीं, जहाजरानी महानिदेशालय से जुड़े हुए सूत्रों के मुताबिक, जहाज के मालिक से संपर्क किया गया, जिन्होंने पुष्टि की कि जहाज पर सवार चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और 4 नाविकों की मौत के संबंध में जानकारी गलत है।
फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया के अनुसार, जहाज से संपर्क नहीं हो पा रहा है क्योंकि उसका वेरी हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो काम नहीं कर रहा है। हालांकि, बाद में जहाज की स्थिति का पता लगा लिया गया। इससे पहले अमेरिका ने 3 जहाजों पर हमला किया था, जिन पर भारतीय चालक दल के सदस्य थे। 10 जून को एमटी सेत्तेबेल्लो नामक जहाज पर अमेरिकी नौसेना ने हमला किया था, जिसमें 3 भारतीयों की मौत हो गई थी।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

