धमतरी/नगरी, 13 जून (आरएनएस)।आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज तहसील नगरी द्वारा बुढ़ादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक के दौरान उपक्षेत्र डोंगरडुला को सम्मानित किया गया।
समाज के प्रति समर्पित सेवाओं तथा धन्धा एवं रोजगार के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित गणमान्यजनों द्वारा ससम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने उपक्षेत्रिय अध्यक्ष चिंताराम मण्डावी के नेतृत्व में उपक्षेत्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास समाज के युवाओं को आत्मनिर्भरता एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हैं। ज्ञात हो कि उपक्षेत्र डोंगरडुला ने युवाओं को एलईडी बल्व निर्माण,दोना पत्तल,चाकलेट तथा फर्नीचर का प्रशिक्षण देकर समाज के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भुमिका निभाई है।यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। मौके पर तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र ध्रुव उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोरी कोषाध्यक्ष सुरेश ध्रुव महासचिव नरेश छेदैहा सहसचिव पुरन नेताम वित्त सचिव मानिक नेताम अंकेक्षक टीकम गंगेश संचालक अर्जुन मरकाम अशोक ध्रुव,मिडीया प्रभारी सुरेंद्र राज ध्रुव उप क्षेत्रीय अध्यक्ष कैलाश मरई नारद ध्रुव रामस्वरूप सामरथ ,हीरालाल पड़ोटी, रामजी मरकाम,संत मरकाम चिंता राम ध्रुव, सीताराम नेताम, सियाराम नेताम, दुर्योधन ध्रुव, केदारनाथ मंडावी, रामप्रीत ध्रुव हेमराज कुंजाम, अमर सिंह मरकाम, कर्मचारी प्रकोष्ठ से हीरा मरकाम,अनीत ध्रुव चंद्र कुमार ध्रुववंशी, महेंद्र सोरी, सत्यप्रकाश ठाकुर,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरसिंह मरकाम, उपाध्यक्ष संतोष नेताम कांता कुंजाम, टामेश नेताम,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शैल्य नेताम, शशि कला ध्रुव ,मीना देवी शांडिल्य , दुर्गा बाई मरकाम सविता मरकाम ,पुष्पा देवी मंडावी , प्रेमलता नागवंशी,शशि नध्रुव अनीता ध्रुव अनीता मरकाम, उमाशंकर नागवंशी,मदन मंडावी,लखन मंडावी, अरविंद नेताम,कृपा राम मरकाम सहित जिला गरियाबंद तहसील धमतरी के पदाधिकारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

