रायपुर, 14 जून (आरएनएस)। डूमर तालाब क्षेत्र में हाथ में तलवार लहराकर राहगीरों के बीच दहशत फैलाने वाले युवक का आतंक आखिरकार पुलिस ने खत्म कर दिया। आमानाका थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर-दबोचा और उसके कब्जे से अवैध धारदार तलवार बरामद की।
जानकारी के अनुसार 13 जून 2026 की शाम पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि एक युवक खुलेआम लोहे की तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। उसकी हरकतों से आसपास के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार लोहे की तलवार बरामद हुई, जिसे वह सार्वजनिक स्थान पर लहरा रहा था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की हरकतें न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती थीं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रही थीं। इसी आधार पर आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई। पूछताछ और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

