रायपुर, १४ जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के तत्वावधान में प्रेस क्लब के सदस्यों, पत्रकार साथियों एवं उनके परिजनों के लिए रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर के सफल आयोजन के उपरांत आभार एवं समापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संदीप दवे द्वारा निशुल्क कैंप का समापन किया जाएगा। इस हेतु प्रेस क्लब रायपुर में आभार प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश थोरानी करेंगे। पत्रकार साथियों के लिए आयोजित निशुल्क कैंप में अनेक पत्रकारों ने अपने परिजनों के साथ रामकृष्ण केयर हास्पिटल में जाकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। शिविर में डॉ. संदीप दवे एवं अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रभावित मरीजों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देते हुए अपनी दिनचर्या को संयमित करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब रायपुर में आज शाम चार बजे आयोजित किया गया है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी एवं महासचिव गौरव शर्मा ने उक्त निशुल्क स्वास्थ्य केंप के समापन समारोह के अवसर पर पत्रकार साथियों से उपस्थित होने की अपील की है।
शर्मा
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

