New Delhi 14 June (Rns) /- लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने होर्मुज में अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नागरिकों के मारे जाने की घटना पर सरकार के शिथिल रवैये को लेकर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि जब कोई विदेशी ताकत किसी भारतीय की हत्या करे तो प्रधानमंत्री को बोलना जरूरी होता है, लेकिन इस बार प्रधानमंत्री ने एक शब्द भी नहीं बोले. राहुल गांधी ने कहा कि एक “कमजोर प्रधानमंत्री” अपने नागरिकों की रक्षा करने में विफल रहा है.
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस घटना पर न तो अमेरिका ने अफसोस जताया और न ही माफी मांगी है अभी तक. पीएम मोदी पर समझौतावादी होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने जोरदार हमला बोला है.
ओमान के तट पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर अमेरिका के रवैये पर सवाल उठाए हैं.
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका के सामने आवश्यक मजबूती के साथ भारतीय नागरिकों की जान का मुद्दा उठाने में असमर्थ रही है. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा कि एक स्वतंत्र और स्वाभिमानी देश इस तरह की भाषा कभी स्वीकार नहीं करेगा.

