डबरा 14 June (Rns) । ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र में रफ्तार का हैवान दो अलग-अलग परिवारों के लिए काल बनकर आया। यहाँ दो भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और जमकर हंगामा किया।
लोडिंग वाहन ने बाइक को रौंदा, दो की मौत
पहली हृदयविदारक घटना पिछोर रोड पर कटारे बाबा मढ़ी के पास हुई। यहां एक तेज रफ्तार अज्ञात लोडिंग वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार सुभाष रजक और रामप्रकाश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर सवार तीसरे व्यक्ति मनीराम रजक (65 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है

