रांची 14 June (Rns) । झारखंड में मानसून पूर्व मौसम के बीच आकाशीय बिजली लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में बिजली गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक 10 साल का बच्चा भी शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सबसे अधिक प्रभावित जिलों में रांची और गढ़वा शामिल हैं, जहां दो-दो लोगों की जान गई। रांची जिले के पिथोरिया थाना क्षेत्र के बड़हू गांव निवासी जीतू महली (55) और कटमकुली गांव की निराशा देवी (33) खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई।

