नई दिल्ली 14 June (Rns) । पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता दिनेश त्रिवेदी शुक्रवार को पेट्रापोल-बेनापोल भूमि सीमा के रास्ते बांग्लादेश पहुंचे और भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारियों को मिलने वाले इस पद पर तैनात होने वाले दिनेश त्रिवेदी देश के पहले राजनेता हैं।
दिनेश त्रिवेदी सीमा द्वार खुलने पर सादगी से अपना ट्रॉली बैग खुद लेकर बांग्लादेश में प्रवेश करते हुए देखे गए। उनके साथ उनकी पत्नी मृणाल त्रिवेदी भी थीं। सीमा पार करने के बाद त्रिवेदी ने कहा कि यहां आकर अच्छा लग रहा है

