New Delhi 14 June (Rns) /- अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उसको लेकर अब राज्य में राजनीतिक पार्टियां एक्टिव होती दिख रही हैं, जिनमें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) भी शामिल है. ओवैसी 14 जून को बहराइच में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं और यहीं उनका चुनावी अभियान शुरू हो जाएगा. ओवैसी रैली संबोधित करने से पले सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जाएंगे.
दरगाह के बाद वह जिले की मटेरा विधानसभा क्षेत्र में शंकरपुर चौराहे के पास जनसभा में पहुंचेंगे. फिलहाल यहां की सीट पर समाजवादी पार्टी की विधायक मारिया शाह का कब्जा है और इसे समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है. मटेरा में जनसभा करना ओवैसी के इस कदम से ना सिर्फ पूर्वांचल और अवध की राजनीति में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं, बल्कि समाजवादी पार्टी की टेंशन भी बढ़ गई है
AIMIM का फोकस मुस्लिम वोटरों पर है, जहां बहराइच, बलरामपुर और बस्ती जिले की कई विधानसभा सीटों मुस्लिम बहुल इलाके वाली है. ओवैसी की पार्टी अगर इस बार चुनाव लड़ती है तो यह उसके लिए यूपी का तीसरा विधानसभा चुनाव होगा.
200 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है AIMIM
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद उद्दीन ओवैसी के रविवार को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी के लिए बहराइच में डेरा जमाए प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली से एनडीटीवी की खास बातचीत हुई. कई सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव प्रचार का अभियान की शुरुआत तो हम पहले ही कर चुके हैं, लेकिन कल बहराइच से राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तरप्रदेश की कुछ विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकते हैं

