नई दिल्ली 14 June (Rns) : ओमान तट के पास तेल टैंकरों पर हुए हमलों और तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत के दौरान कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रुबियो ने कहा कि सभी वाणिज्यिक जहाजों को अमेरिकी बलों के निर्देशों का पालन करना होगा। उन्होंने ईरानी तेल के अवैध परिवहन और अमेरिकी कार्रवाई को चुनौती देने वाले कदमों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया।
भारतीय नाविकों की मौत पर भारत ने जताया विरोध
इससे पहले भारत ने ओमान तट पर अमेरिकी हमले में भारतीय नाविकों की मौत को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रुबियो से बातचीत में कहा कि वाणिज्यिक जहाजों के खिलाफ ऐसी घातक कार्रवाई उचित नहीं है।

