परसा, 14 जून (आरएनएस)। परसा विधानसभा क्षेत्र के अन्याय पंचायत के वार्ड नंबर 9-10 की महादलित बस्ती में भीषण आग लगने से लगभग 20 घर जलकर राख हो गए। हादसे में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों से बात कर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने और आज से ही सामुदायिक किचन शुरू करवाने की बात कही। उनके निर्देश के बाद शाम में ही अंचल अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा आपदा राहत के तहत पीड़ित परिवारों के बीच अनाज व अन्य जरूरी सामान का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय नाथ पूरी, महामंत्री संतोष शर्मा, उपेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यह बहुत ही दुखद और हृदयविदारक घटना है। इस आग से लाखों की संपत्ति नष्ट हुई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बात कर लोगों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। उन्होंने सांसद राजीव प्रताप रूडी से भी बात कर घटना की जानकारी दी। सांसद ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना प्रकट की और कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से बात कर अविलंब व्यवस्था कराने की बात कही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

