दुर्ग,15 जून (आरएनएस)। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंजोरा पुलिस ने जूता-चप्पल बिक्री की आड़ में शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से &0 पव्वा देसी मसाला शराब और नकद बिक्री राशि बरामद की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौकी अंजोरा थाना पुलगांव को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम थनोद से रसमड़ा मार्ग पर एक व्यक्ति जूता-चप्पल बेचने के नाम पर अवैध रूप से मसाला शराब का कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी धुरवाराम बारिया (55 वर्ष) निवासी ग्राम थनोद को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से &0 नग देसी मसाला शराब पव्वा (कुल 5.400 बल्क लीटर) तथा बिक्री से प्राप्त &00 रुपये नकद बरामद किए गए। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब & हजार रुपये बताई गई है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध शराब बेचकर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से लंबे समय से इस गतिविधि में संलिप्त था। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है तथा उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब कारोबार की कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जा सके।
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

