रांची 15 जून (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश इकाई ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की नई सूची जारी कर दी है। यह सूची भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की सहमति से जारी की गई। जारी सूची के अनुसार अजय राय को प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि अजय राय पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता और मीडिया के समक्ष रखने का कार्य करेंगे। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने अजय राय को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा ने कहा कि नई मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम संगठन की विचारधारा, उपलब्धियों और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगी। प्रदेश संगठन की ओर से जारी इस नई सूची को आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

