रांची 15 जून (आरएनएस) मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा सत्र 2026-27 में गौमाता की सेवा हेतु प्रति माह गौ सेवा करने का संकल्प लिया गया है। इसी संकल्प की कड़ी में अधिक मास के अंतिम दिन सोमवार, हरमू गौशाला, राँची में गौ सेवा का पुण्य कार्य आयोजित किया गया। यह गौ सेवा शाखा की सदस्य पिंकी शर्मा और वीणा शर्मा के द्वारा कराई गई। “गौ सेवा परमो धर्म:” इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल, कोमल पोद्दार, कविता सोमानी, पिंकी शर्मा ,वेदिका सिंघानिया, सौम्या सामोता एवं सोनम अग्रवाल उपस्थित रहें।उपरोक्त जानकारी शाखा की मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

