रांची 15 जून (आरएनएस)। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर तथा मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन तथा उनके पुत्र-पुत्रियों एवं आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के प्रस्ताव का मंत्रिमंडल से पारित होना सुखद अनुभूति है। उन्होंने राज्य सरकार से इस निर्णय को शीघ्र अधिसूचित कर लागू करने की मांग की। पुष्कर महतो ने कहा कि आंदोलनकारियों और उनके परिवारों को सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से सम्मानजनक अवसर मिलना चाहिए। साथ ही उच्च शिक्षा में भी 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया जाए, ताकि आंदोलनकारियों के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर राज्य के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी आंदोलनकारियों को समान रूप से सम्मान और सुविधाएं जनी चाहिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

