0 सुकमा में योग प्रशिक्षण शिविर जारी
सुकमा, 16 जून (आरएनएस)। कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 को जिले में व्यापक एवं वृहद स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय सुकमा में 15 जून से 20 जून 2026 तक छह दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला अस्पताल परिसर में किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से संचालित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
शिविर में राष्ट्रीय स्तर पर अनेक उपलब्धियां प्राप्त कर चुकीं योग प्रशिक्षक वर्षा तिवारी तथा जिला खेल अधिकारी विरुपाक्ष पौराणिक के द्वारा प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से 7 बजे तक योगाभ्यास एवं विभिन्न योग क्रियाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। लाइवलीहुड कॉलेज तथा आईसीटीसी सुकमा के लगभग 70 प्रशिक्षणार्थी नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व से भी अवगत कराया जा रहा है, जिससे उनमें स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
कलेक्टर अमित कुमार ने अधिक से अधिक कर्मचारियों और आमजनों को प्रशिक्षण शिविर से जोडऩे के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन का मानना है कि योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है। प्रशिक्षण शिविर में शामिल प्रतिभागियों के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार की भी उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है, जिससे प्रशिक्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य को भी प्रभावी रूप से पूरा किया जा सके।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

