जांजगीर-चांपा, 16 जून (आरएनएस)। मुलमुला थाना क्षेत्र के बनाहिल साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई बाइक भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का सफल खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बनवारी यादव (21 वर्ष) निवासी बनाहिल, थाना मुलमुला के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी समीर कुमार मेहर निवासी ग्राम पकरिया (झु) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 जून को वह अपने भाई के साथ बनाहिल साप्ताहिक बाजार गया था। उसने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बाजार परिसर में लॉक कर खड़ी की थी। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। अज्ञात आरोपी द्वारा लगभग 45 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी।
मामला दर्ज होने के बाद मुलमुला पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही बनवारी यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर बाजार परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं मामले में शामिल नाबालिग की भूमिका को लेकर भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, एएसआई प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले तथा आरक्षक गोपेश्वर पटेल, राजेश कश्यप, ओमप्रकाश डहरिया सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

