जम्मू,16 जून(आरएनएस)। जम्मू के राजौरी जिले में आज लाइन ऑफ कंट्रोल के पास एक संदिग्ध धमाके में एक जूनियर कमीशन्ड अधिकारी समेत सेना के चार जवान घायल हो गए. एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सेना के 3 जवान और एक जेसीओ घायल हुए हैं.
वहीं, रहस्यमयी ब्लास्ट के कारण का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना की जानकारी मीडिया के साथ साझा की जाएगी. सेना के अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों की एक टीम एलओसी के नौशेरा सेक्टर के फॉरवर्ड कलाल इलाके में पेट्रोलिंग पर थी, तभी यह घटना हुई.
घायल जवानों को आगे के इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया है. जम्मू में रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि घटना की जानकारी जल्द ही मीडिया के साथ शेयर की जाएगी. घटना की और जानकारी का इंतजार है.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

