धमतरी,17 जून (आरएनएस)। जिले में एसपी के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर आमजन को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ओंकार उर्फ रवि रजक (25 वर्ष), निवासी रामसागर पारा, धोबी चौक, धमतरी, हनुमंत नगर जाने वाले मार्ग स्थित पुल के पास सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में भय का माहौल बना रहा है।सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी चाकू रखने का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद हथियार को विधिवत जप्त किया गया।इस मामले में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 146/2026, धारा 25 एवं 27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आम्र्स एक्ट के 4 प्रकरण सहित कुल 7 अपराध शामिल हैं।धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार दिखाकर भय फैलाने और शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

