रांची 17 जून (आरएनएस)। सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत निम्बस आईटीईएस ने शौंडिक फाउंडेशन के सहयोग से लालपुर स्थित अपने कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कंपनी कर्मियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 54 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची के उप महापौर नीरज कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होता है और ऐसे आयोजन सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निम्बस आईटीईएस के सीईओ एवं फाउंडर नितेश नागपाल ने कहा कि कंपनी व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुडऩे की अपील की।
शिविर को सफल बनाने में रोहित सिंह, अभिजीत कुमार, हिमांशु पांडेय, अदिति सिंह, अर्जुन यादव, अरिजीत कोटल, नीरज कुमार एवं संगम राज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया है.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

