रांची 17 जून (आरएनएस)। झारखंड में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा प्रदान करते हुए राँचीइंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज़ (रिनपास), कांके में आज “प्रोजेक्ट मानस -ब्रेन्सवे डीप ट्रांसक्रेनियल मैग्मेटिकस्टिमुलेशन (डीटीएमएस) सेंटर” का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया। यह परियोजना सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा अपने कॉपर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तपोषित की गई है। केंद्र की स्थापना रोटरी फाउंडेशन (इंडिया) द्वारा की गई है तथा इसमें रोटरी क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट् का सहयोग प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में कांके विधान सभा के विधायक सुरेश कुमार बैठा, रिनपास की निदेशक डॉ. जयति सिमलाई, सीसीएल के जीएम (सीएसआर) सीसीएल सिद्धार्थ शंकर लाल तथा रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नम्रता, रोटरी फाउंडेशन के ललित त्रिपाठी, गौरव बागरॉय, मुकेश तनेजा, अमित अग्रवाल, योगेश गंभीर, रिनपास से डॉ विनोद महतो, डॉ भुवन ज्योति सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
अपने संबोधन में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य आज सार्वजनिक स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण विषय है और इस प्रकार की अत्याधुनिक तकनीकों की उपलब्धता से राज्य के म रीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार प्राप्त होगा। उन्होंने रिनपास द्वारा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। रिनपास की निदेशक डॉ. जयति सिमलाई ने बताया कि डीपट्रांसक्रेनियल मैग्मेटिक स्टिमुलेशन (डीटीएम स) एक सुरक्षित, प्रभावी एवं गैर-
आक्रामक उपचार तकनीक है, जिसका उपयोग अवसाद (डिप्रेशन), ऑब्सेसिव कम्पल्सिव डिस ऑर्डर (ओसीडी), नशा मुक्ति उपचार तथा अन्म मानसिक एवं तंत्रिका संबंधी विकारों के उपचार मेंकिया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस केंद्र की स्थापना से झारखंड सहित पूर्वी भारत के मरीजों को अत्याधुनिक मानसि क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभस्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा।सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेंदु कुमार सिंह ने कहा किसंस्था अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों मेंसकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्रमें यह सहयोग उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने केंद्र का अवलोकन किया तथा आधुनिक डीटीएमएस प्रणाली की कार्यप्रणली की जानकारी प्राप्त की। उपस्थित अतिथियों ने इस पहल को झारखंड में मानसिक स्वास्थ्य उपचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क दम बताया। कार्यक्रम में रिनपास के चिकित्सक, संकाय सदस्य, कर्मचारीगण, रोटरी प्रतिनिधि, सीसीएल के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

