कोटद्वार(आरएनएस)। महर्षि कण्व योग समिति की ओर से शिब्बूनगर स्थित एक फार्म हाउस में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समिति की बैठक हुई जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। समिति के अध्यक्ष नीरज नेगी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह पांच बजे से सात बजे तक होगा। कार्यक्रम में आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। इसके बाद समिति के सदस्य विभिन्न योगासनों की प्रस्तुति देंगे। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष सोहनलाल भारद्वाज, भूपेंद्र नेगी, राम अवतार शर्मा, सुनीता रावत, किरण तिवारी, कांति बिष्ट, प्रेमलता गौड़, रुचि कंडवाल आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

