कोटद्वार 17 जून (आरएनएस)। एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत मासौं मसेटा गांव में कलश यात्रा के साथ मां भगवती उफऱैं की पूजा शुरू हो गई है। बुधवार को महिला मंगल दल की ओर से गांव के प्रथम छोर से मंदिर परिसर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद नवग्रह स्थापना, दुर्गा सप्तशती पाठ व कीर्तन के बाद महाआरती का आयोजन किया गया। उसके बाद पूजा में पहुंचीं करीब 100 से अधिक दिशा-ध्याणियों (बहन-बेटियों) का मिलन हुआ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

