अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने स्टाइलिश लुक और खूबसूरती को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उनकी फिटनेस के फैंस कायल हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे बोल्ड पोज देती दिख रही हैं।
दिशा पाटनी 34 वर्ष की हो गई हैं। अपने हालिया पोस्ट में उन्होंने कुछ दिलकश फोटोज शेयर किए हैं।
दिशा टाइगर प्रिंट की वेस्टर्न ड्रेस पहने दिख रही हैं। उन्होंने अलग-अलग अंदाज में स्टाइलिश पोज दिए हैं।
दिशा पाटनी ने बिल्ली के साथ भी पोज दिए हैं। उनका यह अंदाज देख कोई उन्हें शेरनी कह रहा है तो कोई उन्हें जंगली बिल्ली बता रहा है।
कुछ नेटिजंस उनके पोस्ट पर मौनी रॉय को लेकर कमेंट कर रहे हैं और लिख रहे है, तस्वीरों में मौनी रॉय भी होनी चाहिए थीं। बता दें कि दिशा और मौनी रॉय बेस्ट फ्रेंड हैं।
दिशा के करियर की बात करें तो उन्होंने शुरुआत साल 2015 में आई तेलुगु फिल्म लोफर से की थी। इसमें उन्होंने मौनी नाम की एक लड़की का रोल निभाया था।
साल 2016 में दिशा ने बॉलीवुड का रुख किया। उनकी पहली हिंदी फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

