वीकेंड पर दबाकर कमाई करने वाली फिल्में अक्सर वीकडेज में मंदी की मार झेलती हैं. सिनेमाघरों में मौजूद हालिया रिलीज सभी फिल्मों का भी कुछ ऐसा ही हाल है. बीते शुक्रवार को रिलीज हुई चार फिल्मों में से हॉन्टेड 3 डी और मैं वापस आउंगा ही बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफॉर्म कर रही है. बाकी की गवर्नर और भारत भाग्य विधाता का हाल बुरा है. इन सबके बीच राम चरण की पेद्दी कमाई में गिरावट के बावजूद अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़त बनाए हुए है. लेकिन वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है कमाई के लिए संघर्ष कर रही है. चलिए यहां जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया है?
राम चरण की पेद्दी की कमाई में वीकडेज में फिर गिरावट देखी जा रही है. बावजूद इसके ये सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों से ज्यादा कलेक्शन कर रही है.
बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को इसने 3.45 करोड़ कमाए हैं.
इसी के साथ भारत में इसकी 13 दिनों की नेट कमाई अब 223.55 करोड़ रुपये हो गई है.
वहीं इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म मैं वापस आऊंगा की कमाई में मंडे को गिरावट देखी गई थी और इसने 1.15 करोड़ कमाए थे. वहीं मंगलवार को इसके कलेक्शन में तेजी देखी जा रही है.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मैं वापस आऊंगा ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 1.65 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इसकी भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 8.30 करोड़ रुपये हो गई है.
वहीं 12 जून को रिलीज हुई सभी फिल्मों में विक्रम भट्ट निर्देशित हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3डी सबसे अच्छा परफॉर्म कर रही है. हालांकि मंडे को इसकी कमाई में भी मंदी आई थी और इसने 2 करोड़ कमाए थे.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबित मंगलवार को रिलीज के 5वें दिन हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट ने 2 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 5 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 13.35 करोड़ रुपये हो गई है.
इधर कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए जद्दोजहद कर रही है. मंडे टेस्ट में ये फेल हो गई थी और इसने महज 65 लाख रुपये कमाए थे.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को इस फिल्म ने 65 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ भारत भाग्य विधाता की 5 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 5.55 करोड़ रुपये हो गई है.
वहीं वरुण धवन स्टार और डेविड धवन निर्देशित है जवानी तो इश्क होना है भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ रही है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 1.35 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इसकी 12 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 47.50 करोड़ रुपये हो गई है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

