रायपुर, 18 जून (रायपुर)। छत्तीसगढ़ की साय सरकार के कैबिनेट की बैठक 23 जून को आहूत की गई है। कैबिनेट में मानसून सत्र की तैयारी और आने वाले विधेयकों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कैबिनेट मेें चालू खरीफ सीजन ओर मानसून की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा अन्य विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 17 जुलाई तक आहूत की गई है। पांच बैठकों के सत्र में राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक लाएगी। इस दौरान अनुपूरक बजट भी लाए जाने की संभावना है।
एसएस
0

