टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट इन दिनों अपने पति संग वैकेशन एंजॉय करती नजर आ रही हैं. वैकेशन से उन्होंने अपनी कुछ ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं. जिसमें वो मोनोकनी पहने नजर आईं. 45 की उम्र में एक्ट्रेस का ये अंदाज देख फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.
हिप हिप हुर्रे, एक हसीना थी, प्यार की ये एक कहानी और कैसी ये यारियां जैसे शोज में काम कर चुकीं किश्वर मर्चेंट अब काफी ग्लैमरस हो गई हैं. किश्वर मर्चेंट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस मोनोकनी पहने नजर आईं. 45 की उम्र में किश्वर मर्चेंट का ये अंदाज देख फैंस उनपर से नजर नहीं हटा पा रहे हैं. बढ़ती उम्र के साथ-साथ वो और भी खूबसूरत होती जा रही हैं. किश्वर मर्चेंट ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया है. बीच किनारे किश्वर मर्चेंट ने मोनोकनी में जमकर पोज दिए हैं. उनकी मुस्कान फैंस को दीवाना बना रही है. किश्वर मर्चेंट की इन ग्लैमरस फोटोज ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. लोग इनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं. बता दें, एक्ट्रेस की शादी टीवी एक्टर और सिंगर सुयश राय के साथ हुई है. दोनों ने 16 दिसंबर 2016 को सात फेरे लिए थे. कपल का एक बेटी भी है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

