बॉक्स ऑफिस की अग्निपरीक्षा में कई दिनों तक सफलता से टिकने के बाद पेड्डी के कदम अब लडख़ड़ाने लगे हैं। राम चरण अभिनीत यह पैन-इंडिया फिल्म कमाई के मामले में हर दिन नीचे गिर रही है। दूसरी तरफ दिलजीत दोसांझ की फिल्म मैं वापस आऊंगा की कमाई में दिन पर दिन उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं मिमोह चक्रवर्ती अभिनीत हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3डी की कमाई को तगड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं इन फिल्मों की ताजा कमाई।
सैकनिल्क के मुताबिक, पेड्डी ने रिलीज के 14वें दिन 2.45 करोड़ रुपये कमाए हैं। पिछले दिनों में, 13वें दिन का कलेक्शन 3.45 करोड़ रुपये और 12वें दिन का कलेक्शन 4.10 करोड़ रुपये था। कारोबारी दिनों में आकर फिल्म लगातार गिरावट का सामना कर रही है। इसका कुल कलेक्शन अब 226 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि विश्व स्तर पर कमाई 320.20 करोड़ रुपये हुई है। बुची बाबू सना द्वारा निदेर्शित फिल्म में जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी हैं।
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म मैं वापस आऊंगा की कमाई में हर दिन उछाल देखने को मिल रहा है। इसने 6वें दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि 5वें दिन कलेक्शन 1.65 करोड़ और चौथे दिन 1.15 करोड़ रुपये था। इस तरह फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10.05 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3डी ने 6वें दिन 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन 14.75 करोड़ रुपये हुआ है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

