रायपुर, 19 जून (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशभर में ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़Ó अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य 23 जिलों के प्रत्येक पात्र परिवार तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और योजनाओं का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित करना है।
सरकार के अनुसार, यह अभियान बस्तर में सफल रहे ‘नियद नेल्लानारÓ मॉडल का राज्यव्यापी विस्तार है। अब रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के 23 जिलों में विभिन्न विभागों की योजनाओं को एकीकृत कर ग्रामीण परिवारों तक सीधे पहुंचाया जाएगा।
० 31 योजनाओं का मिलेगा लाभ
अभियान के तहत आवास, रोजगार, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कृषि, सामाजिक सुरक्षा और कौशल विकास से जुड़ी 31 प्रमुख योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाएगा। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, जल जीवन मिशन, राशन कार्ड, महतारी वंदन योजना, जन-धन योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन सहित कई योजनाएं शामिल हैं।
० चिप्स तैयार करेगा डिजिटल डैशबोर्ड
अभियान की निगरानी के लिए छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी एक अत्याधुनिक डिजिटल डैशबोर्ड विकसित करेगी। इस डैशबोर्ड के माध्यम से राज्य से लेकर ग्राम स्तर तक योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की संख्या और संतृप्तिकरण की स्थिति का रियल-टाइम मॉनिटरिंग किया जाएगा।
० तीन चरणों में चलेगा अभियान
सरकार ने अभियान के संचालन के लिए तीन चरण निर्धारित किए हैं। पहले चरण में ग्रामवार सर्वेक्षण और पात्र परिवारों की पहचान होगी। दूसरे चरण में विशेष शिविर लगाकर हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। तीसरे चरण में योजनाओं की सतत समीक्षा और मूल्यांकन कर शेष पात्र परिवारों तक लाभ पहुंचाया जाएगा।
० जिला प्रशासन करेगा निगरानी
अभियान के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जिला कलेक्टरों को सौंपी गई है। संभागायुक्त नियमित समीक्षा करेंगे, जबकि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति पूरे अभियान की निगरानी करेगी। अभियान के लिए अलग से बजट नहीं बनाया जाएगा, बल्कि संबंधित विभाग अपनी स्वीकृत योजनागत निधियों, ष्टस्क्र और ष्ठरूस्न जैसे संसाधनों के अभिसरण से इसे संचालित करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं चलाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र परिवार तक उनका वास्तविक लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़Ó अभियान विकसित और जन-केंद्रित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
बंछोर
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

