जशपुरनगर, 19 जून (आरएनएस)। जिला न्यायालय जशपुर में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार साहू की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सेल, सुओ मोटो एवं अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों को शीघ्र विधिक सहायता उपलब्ध कराने और दोषसिद्ध बंदियों को उनके अपील संबंधी अधिकारों की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अधिक से अधिक प्रकरणों के आपसी समझौते के माध्यम से निराकरण सुनिश्चित करने और आम नागरिकों को लोक अदालत का लाभ पहुंचाने पर चर्चा की। बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक उमेद सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कु. श्वेता बघेल, जिला जेल के जेल प्रहरी संजय खूंटे तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की डिप्टी चीफ बीमा चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बंछोर
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

